Friday, May 15, 2026
    • Login
    hamarabikaner.com
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    hamarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    बीकानेर से राजस्थानी भाषा शिक्षण का शंखनाद, निजी विद्यालय की ऐतिहासिक पहल

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    May 15, 2026
    in Uncategorized
    बीकानेर से राजस्थानी भाषा शिक्षण का शंखनाद, निजी विद्यालय की ऐतिहासिक पहल
    799
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook
    L

    राजस्थान में राजस्थानी भाषा को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बीकानेर के एक निजी विद्यालय ने ऐतिहासिक पहल करते हुए राजस्थानी भाषा शिक्षण का शंखनाद कर दिया है। श्रीरामसर रोड़ स्थित संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल में ‘हरख-उच्छब’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को प्राथमिक स्तर पर राजस्थानी भाषा पढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि दो दिन पूर्व भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा राजस्थान की 12 करोड़ जनता की वर्षों की मांग को वाजिब ठहराते हुए राजस्थान सरकार को आदेश जारी किया गया कि स्कूल और कॉलेज स्तर पर क्रमबद्ध रूप से राजस्थानी भाषा को विषय के रूप में पढ़ाया जाए। इस हेतु न्यायालय ने राजस्थान सरकार को 30 सितम्बर तक का समय भी दिया है। इस समाचार से सारे राजस्थानी प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
    इसी क्रम में बीकानेर की संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल के सचिव डॉ. नमामीशंकर आचार्य ने अभिभावकों की त्वरित मांग को सुनकर विद्यालय में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर राजस्थानी विषय को पढ़ाने की घोषणा की। शाला सचिव ने अपने उद्धोबधन में कहा कि जब तक सरकार की ओर से इस हेतु कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक विद्यार्थियों को राजस्थानी भाषा ऐच्छिक विषय के रूप में हमारे विद्यालय में पढ़ाई जाएगी। जिसके अंतर्गत राजस्थानी शब्द, संस्कृति, साहित्य एवं संस्कारों का अध्ययन करवाया जाएगा। कक्षा 5वीं से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों को राजस्थानी व्याकरण का ज्ञान भी करवाया जाएगा। इसके लिए छात्र छात्राओं को विद्यालय में ‘विद्यार्थी राजस्थानी व्याकरण’ पुस्तक भी दी गई।
    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुधा आचार्य ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि यह विद्यालय राजस्थान का पहला विद्यालय होगा जिसमें बच्चों को राजस्थानी विषय पढाया जाएगा। इसके साथ आपने कहा कि बच्चों को साल में एक बार राजस्थानी ड्रेस एवं लोक गीत कॉम्पीटिशन का आयोजन भी करवाना चाहिए जिससे बच्चों के मन में अपनी संस्कृति के प्रति स्हेन भाव जागृत हो। इस अवसर पर मोट्यार परिषद के डॉ. गौरीशंकर प्रजापत ने कहा कि विद्यालय में राजस्थानी भाषा को पढ़ाना अपने-आप में बड़े गर्व की बात है और विशेष तौर पर यहां के अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई देना चाहूंगा जो अपने बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ना चाहते हैं। मोट्यार परिषद के जिलाध्यक्ष हिमांशु टाक ने कहा कि बच्चों का अपनी मायड़ भाषा के प्रति प्रेम भाव को देखकर लगता है कि अब समय दूर नहीं कि इस भाषा को भारत सरकार जल्द ही संविधान की 8वीं अनुसूचि में शामिल कर लेगी। कवि राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि हमें राजस्थानी भाषा के साथ सभी विषयों को भी अच्छे से पढ़ना होगा ताकि हमारा र्स्वांगीण विकास हो सके। राजेश चौधरी ने कहा कि अब राज्य सरकार को इस हेतु कोई ठोस कदम उठाना चाहिए तथा जल्द ही राजस्थानी भाषा को राज्य की दूसरी राजभाषा घोषित कर देनी चाहिए।
    श्रीमती सुधा आचार्य द्वारा किए गये शंखनाद के साथ शाला सचिव डॉ. नमामीशंकर आचार्य ने विद्यालय में राजस्थानी भाषा पढ़ाए जाने की उद्घोषणा की जिसका कार्यक्रम में आए सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों ने करतल ध्वनि करके साथ दिया। इस अवसर पर श्री राजेन्द्र जोशी ने राजस्थानी पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को तीन वर्षों तक राजस्थानी की पुस्तकें, कॉपी और पेंसिल अपनी ओर से देने की घोषणा की। प्रधानाध्यापक श्री भवानीशंकर आचार्य ने सबका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारा दायित्व होगा कि हम अपनी मायड़ भासा से सभी बच्चों को जोड़ेगे और उन्हें अपनी संस्कृति से अवगत करवाएंगे। कार्यक्रम में मोट्यार परिषद के राजूनाथ, पप्पूसिंह के अलावा प्रहलाद पुरोहित, सुनीता आचार्य, ममता सुथार, अंशु शर्मा, नंदिनी व्यास, भास्कर आचार्य, गुंजन गिरी, चंचल, भावना आचार्य, किरण भाटी, हरीश शर्मा, दिव्या राजपुरोहित, ज्योतिका सेवग, विष्णु सांखला के अलावा अनेक मौहल्लेवासियों तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

    SendShare320
    Previous Post

    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

    Next Post

    बीकानेर में स्कूटी सवार युवकों ने राह चलते युवक को बनाया निशाना छीना पर्स और आईडी,मुकदमा दर्ज

    Latest News

    बीकानेर में स्कूटी सवार युवकों ने राह चलते युवक को बनाया निशाना छीना पर्स और आईडी,मुकदमा दर्ज
    Uncategorized

    रिश्तों की राह’ में उमड़ा परिवारों का सैलाब, फन्ना बाबू को समर्पित आयोजन में गूंजा “भारत माता की जय”

    बीकानेर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की सजा

    बीकानेर के सियाणा भैरव मंदिर में चोरी, दानपात्र और छतर ले गए चोर

    बीकानेर में मेडिसिन विंग शुरू करने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ की बड़ी कार्रवाई, डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

    बीकानेर में ट्रेन हादसा: पटरी पार करते समय बुजुर्ग की मौत

    कोटगेट क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत, मर्ग दर्ज

    NEET 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, अब 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा
    Uncategorized

    NEET 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, अब 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

    May 15, 2026
    Next Post
    बीकानेर में स्कूटी सवार युवकों ने राह चलते युवक को बनाया निशाना छीना पर्स और आईडी,मुकदमा दर्ज

    बीकानेर में स्कूटी सवार युवकों ने राह चलते युवक को बनाया निशाना छीना पर्स और आईडी,मुकदमा दर्ज

    बीकानेर में स्कूटी सवार युवकों ने राह चलते युवक को बनाया निशाना छीना पर्स और आईडी,मुकदमा दर्ज
    Uncategorized

    बीकानेर में स्कूटी सवार युवकों ने राह चलते युवक को बनाया निशाना छीना पर्स और आईडी,मुकदमा दर्ज

    by Jitu Bikaneri
    May 15, 2026
    0

    बीकानेर। स्कूटी पर सवार तीन युवकों द्वारा पर्स, पैसे छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में...

    Read moreDetails
    बीकानेर से राजस्थानी भाषा शिक्षण का शंखनाद, निजी विद्यालय की ऐतिहासिक पहल

    बीकानेर से राजस्थानी भाषा शिक्षण का शंखनाद, निजी विद्यालय की ऐतिहासिक पहल

    May 15, 2026
    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

    May 15, 2026
    रिश्तों की राह’ में उमड़ा परिवारों का सैलाब, फन्ना बाबू को समर्पित आयोजन में गूंजा “भारत माता की जय”

    रिश्तों की राह’ में उमड़ा परिवारों का सैलाब, फन्ना बाबू को समर्पित आयोजन में गूंजा “भारत माता की जय”

    May 15, 2026
    बीकानेर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की सजा

    बीकानेर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की सजा

    May 15, 2026
    बीकानेर में स्कूटी सवार युवकों ने राह चलते युवक को बनाया निशाना छीना पर्स और आईडी,मुकदमा दर्ज
    Uncategorized

    बीकानेर में स्कूटी सवार युवकों ने राह चलते युवक को बनाया निशाना छीना पर्स और आईडी,मुकदमा दर्ज

    by Jitu Bikaneri
    May 15, 2026
    0

    बीकानेर। स्कूटी पर सवार तीन युवकों द्वारा पर्स, पैसे छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में...

    Read moreDetails
    बीकानेर से राजस्थानी भाषा शिक्षण का शंखनाद, निजी विद्यालय की ऐतिहासिक पहल

    बीकानेर से राजस्थानी भाषा शिक्षण का शंखनाद, निजी विद्यालय की ऐतिहासिक पहल

    May 15, 2026
    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

    May 15, 2026
    रिश्तों की राह’ में उमड़ा परिवारों का सैलाब, फन्ना बाबू को समर्पित आयोजन में गूंजा “भारत माता की जय”

    रिश्तों की राह’ में उमड़ा परिवारों का सैलाब, फन्ना बाबू को समर्पित आयोजन में गूंजा “भारत माता की जय”

    May 15, 2026
    बीकानेर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की सजा

    बीकानेर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की सजा

    May 15, 2026
    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    बीकानेर में स्कूटी सवार युवकों ने राह चलते युवक को बनाया निशाना छीना पर्स और आईडी,मुकदमा दर्ज
    Uncategorized

    बीकानेर में स्कूटी सवार युवकों ने राह चलते युवक को बनाया निशाना छीना पर्स और आईडी,मुकदमा दर्ज

    by Jitu Bikaneri
    May 15, 2026
    बीकानेर में स्कूटी सवार युवकों ने राह चलते युवक को बनाया निशाना छीना पर्स और आईडी,मुकदमा दर्ज

    बीकानेर में स्कूटी सवार युवकों ने राह चलते युवक को बनाया निशाना छीना पर्स और आईडी,मुकदमा दर्ज

    May 15, 2026
    बीकानेर से राजस्थानी भाषा शिक्षण का शंखनाद, निजी विद्यालय की ऐतिहासिक पहल

    बीकानेर से राजस्थानी भाषा शिक्षण का शंखनाद, निजी विद्यालय की ऐतिहासिक पहल

    May 15, 2026
    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

    May 15, 2026
    रिश्तों की राह’ में उमड़ा परिवारों का सैलाब, फन्ना बाबू को समर्पित आयोजन में गूंजा “भारत माता की जय”

    रिश्तों की राह’ में उमड़ा परिवारों का सैलाब, फन्ना बाबू को समर्पित आयोजन में गूंजा “भारत माता की जय”

    May 15, 2026
    बीकानेर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की सजा

    बीकानेर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की सजा

    May 15, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group