बीकानेर। मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति की अचानक मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के मीना नर्सिंग होम के पीछे रानी बाजार क्षेत्र की हे। इस सम्बंध में मृतक के पिता मो. सलीम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका 44 वर्षीय बेटा विवेक खान जो कि बीते सात आठ सालों से मानसिक रूप से परेशान था और दवाई ले रहा था।इस बीच उसने परेशानी के चलते कई बार खुदकुशी करने का प्रयास किया। 27 मई के दिन में उसका बेटा ऊपर कमरे में चला गया जब पोता ऊपर गया तो देखा कि वह बेड़ पर बेहोशी की हालात में पड़ा है। जिसे अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























