बीकानेर। बीकानेर यातायात पुलिस ने विभिन्न टीमों के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज यातायात व सदर थाना पुलिस एवं नगर निगम बीकानेर द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जूनागढ़ किले के आस-पास के पुराना बस स्टेण्ड, हैड पोस्ट ऑफिस आदि इलाके में अनाधिकृत रूप से लगे रेहड़ी थडी, खोखों व हाथ ठेला/गाड़ों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही कर हटवाया जाकर अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
नो पार्किंग में खड़े अवैध वाहनों को भी हटवाया जाकर यातायात सुचारू किया। उक्त क्षेत्र शहर के व्यस्तम यातायात ईलाकों में है जिसे रेहड़ी, ठेला/गाड़े वालों द्वारा अतिक्रमण कर बाधित किया जा रहा है। यातायात एवं सदर थाना पुलिस व नगर निगम बीकानेर के अतिक्रमण दस्ता द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया जाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की गई। टैक्सी स्टैण्ड पर टैक्सी चालकों को समझाईश किया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान कानाराम, पुलिस निरीक्षक प्रभारी चल यातायात, रामगोपाल उप निरीक्षक यातायात स्टॉफ के साथ तथा नगर निगम बीकानेर के सतर्कता दल प्रभारी प्रदीप सिंह खिडिय़ा पुलिस निरीक्षक ने अपने दल के साथ मौजूद रह कर कार्यवाही की ।
जिला पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आमजन व व्यापारियों से अपील की है कि यातायात व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करें। शहर बीकानेर की मुख्य सड़कों, बस स्टैण्ड, मुख्य बाजार पर जिसने भी अतिक्रमण कर रखा है वे स्वंय ही अतिक्रमण हटा लें,जिला पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार शहर बीकानेर के मार्गो पर यातायात पुलिस बीकानेर के द्वारा नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित कर आमजन को शुलभ एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था मुहैया करवाया जा रहा है।





















