बीकानेर। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करने और चैन छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में गोपेश्वर बस्ती निवासी पारस मारू ने इन्द्र, लाला, अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र की है।इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपित ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे और नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की। परिवादी ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके पास से सोने की चैन छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















