हिंदू मान्यता के अनुसार वर्तमान में चल रहे अधिक मास के पावन अवसर पर सेवा एवं पुण्य की भावना से अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग, बीकानेर द्वारा शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु तीन कूलर लगवाए गए।
इस अवसर पर महिला विंग की अध्यक्ष ममता राठी ने कहा कि अधिक मास सेवा, दान और पुण्य अर्जित करने का विशेष अवसर होता है। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार कोई न कोई सेवा कार्य अवश्य करना चाहिए। सेवा कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को लाभ मिलता है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा प्राप्त होती है और वे भी जनकल्याण के कार्यों में सहभागी बनने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। इस अवसर पर प्रेमलता चांडक, माया चांडक आदि मौजूद रहे
महिला विंग के इस सराहनीय प्रयास की समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने प्रशंसा करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।






















