बीकानेर। मकान पर कब्जा करने और झूठे मुकदमें दर्ज करवाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में कुचीलपुरा निवासी महिला शांति सोनी ने ओमप्रकाश, रामस्वरूप व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 20 अप्रैल को एमपी नगर की है।
इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया और अब व्यापार कर रहे है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने उसके व उसके बेटे पर झूठे मुकदमें दर्ज करवाने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















