बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र के काकानी गांव में रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट और टिकट काटने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार खसरासर निवासी रविन्द्र बिश्नोई पुत्र शंकरलाल बिश्नोई (30) ने नाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 5 जून को शाम करीब 7:40 बजे काकानी गांव में दो अज्ञात युवकों ने रोडवेज बस चालक मलकीत सिंह के साथ मारपीट की।
आरोप है कि मारपीट के दौरान युवकों ने बस में रखी टिकट काटने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन को भी तोड़ दिया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। नाल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच जारी है।






















