बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र के नौरंगदेसर गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार नौरंगदेसर निवासी चुन्नीलाल पुत्र लक्ष्मणराम खाती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके 26 वर्षीय भाई मुखराम पुत्र लक्ष्मणराम ने 6 जून की रात अपने घर के छप्पर में तौलिये का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
घटना का पता चलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई तथा बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई जगदीश कुमार द्वारा की जा रही है।






















