बीकानेर। घर में घुसकर कस्सी, सरियों से हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर क्षेत्र के सर्वसिद्धि नगर में 5 जून की सुबह की है। इस सम्बंध में महिला ने हनुमान, अशोक सहित पांच पर मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित हथियार लेकर उसके घर में घुसे।जहां पर आरोपित ने उसके व उसकी माँ के साथ लाठी, सरियों, कस्सी से वार किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रार्थिया न बताया कि आरोपित ने उसकी माँ के हाथ पर वार किया। जिसके चलते उसकी माँ के 13 टांके आए है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















