बीकानेर। बिजली के तारों में फाल्ट के चलते पांच गौवंश चपेट में आ गए। घटना श्रीडूंगरगढ़ के लाखनसर गांव की है। जहां पर बिजली के तारों में फाल्ट के चलते रामुनाथ सिद्ध के घर में बनी झोपड़ी में आग लग गयी। घरवाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया।देखते ही देखत गौवंश भी इसकी चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार इस हादसे में झोपड़ी में बंधे हुए एक गाय और एक बछड़ा ङ्क्षजदा जल गए। वहीं दो बछड़े व एक गाय झुलसकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आग पर जैसे तैसे काबू पाया गया है।





















