बीकानेर। युवक के सिर पर ईंट से वार करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के गोतम सर्किल पर 5 जून की शाम की है। इस सम्बंध में परिवादी महाजन डेरे के पास रहने वाले तरनप्रीत सिंह ने अनिरूद्ध व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।परिवादी ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपित ने उसके सिर पर ईंट से वार किया और जान से मारने की नियत से मारपीट की। परिवादी ने बताया कि आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया। पुलसि ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















