बीकानेर। बीते दिनों आए आंधी तूफान और बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। राजस्थान के अनेक जिलों में कल तापमान 45 के आसपास पहुंच गया। बढ़ती गर्मी के चलते हर कोई अब अपने आप को सुरक्षित करना चाहता है। राजस्थान में बुधवार को भी आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 4 जिलों में बारिश और 6 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 11 जून से बारिश तेज होगी।इससे पहले मंगलवार को श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। चूरू, बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर में भी अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। वहीं हरियाणा, दिल्ली एनसीआर से लगते इलाकों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। आंधी चली और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से राज्य एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होगा। इस कार आंधी चलने, बारिश और ओले गिरने का ऑरें यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग ने आज झुझुनं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।





















