बीकानेर। नोखा नोखा थाना क्षेत्र की एक महिला ने परिचित महिला ओर दो पुरुष के खिलाफ साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि एक साल पहले वह अपने पीहर गई थी, जहां पड़ोस में रहने वाली महिला और उसके पति ने उसे छाछ लेने के बहाने अपने घर बुलाया। पीडि़ता का आरोप है कि वहां पहले से ही दूसरा युवक मौजूद था। महिला ने उसे जो पेय पदार्थ पिलाया जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। नशीला पदार्थ पीने के बाद महिला अर्ध-बेहोश हो गई, जिसका फायदा उठाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।इस दौरान आरोपी महिला और उसके पति ने दुष्कर्म करने वाले युवक के फोन से पीडि़ता के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। पीडि़ता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगे। डर के कारण उसने परिवार से यह बात छुपाई थी, लेकिन परिवार को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने मोबाइल तोड़ दिया था। पीडि़त महिला की शादी हो चुकी है, जिसके बाद आरोपी युवक ने उसकी सामाजिक छवि खराब करने के लिए उन अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। अब पीडि़ता को लगातार आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है





















