बीकानेर। माँ- बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कुम्हारों के मोहल्ले निवासी सुशीला ने भंवर, नारायण, शिवलाल, भंवरलाली, निम्रनल, जगदीश सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 12 जून की रात को साढ़े नौ बजे के आसपास चौपड़ा बाड़ी की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर पर हमला किया। आरोप है कि आरोपित ने उसके व उसके बेटे के साथ मारपीट की। जिससे उसके चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















