बीकानेर। कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। हादसे में युवक की मौत हो गयी। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में सोफिया तिराहे पर 18 जून की सुबह 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में देवेन्द्र जेना ने रिपोर्ट दी है।परिवादी ने बताया कि उसका भाई बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान सोफिया तिराहे पर कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गिर गया और गंभीर घायल हो गया। गंभीर हालात में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















