बीकानेर। पार्टनर द्वारा करोड़ो का चूना लगाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में कांता खतुरिया कॉलोनी निवासी नकुल गुप्ता पुत्र अशोक कुमार ने महेश कुमार, विनायक, मोहित, मुकेश व अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 2016 से मुकदमा दर्ज करवाने के बीच में गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र की है।परिवादी ने बताया कि आरोपित पक्ष उसके साथ हमारी फर्म में पार्टनर थे। फर्म के खातों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेईमानीपूर्वक करीब साढ़े सात करोड़ रूपए प्राप्त कर लिए। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने फर्म को नुकसान पहुंचाते हुए खुद को लाभ पहुंचाने के लिए फर्म को 7 करोड़ 46 लाख का चूना लगाया। एसपी कार्यालय से प्राप्त परिवाद के आधार पर गंगाशहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















