बीकानेर।भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं यशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज7 जूनागढ़ फोर्ट के आगे रामपुरिया हवेली आदि स्थानों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में योग साधक भाई-बहनों, युवाओं, बच्चों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योगाभ्यास का सामूहिक प्रदर्शन कर योग के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान एवं तनावमुक्त जीवन जी सकता है। सभी उपस्थित नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित भावनीशंकर सांखला, नन्दकिशोर गहलोत, जयचन्द, विकास जोशी, ऋषिका, कार्तिक, ध्रुव, योगिता, खुशी, चेतना, शोभा आदि अनेक योग साधकों एवं आयोजकों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जन-जन तक पहुँचाने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन “योग करे – निरोग रहे, स्वस्थ भारत – समर्थ भारत” के उद्घोष के साथ हुआ।
पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत
जिला प्रभारी, बीकानेर






















