बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। जिसके चलते हर रोज अलग-अलग क्षेत्र में नशीले पदार्थ पकड़े जा रहे है। इसी कड़ी में एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में गंगाशहर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एमडी जब्त की है।
पुलिस टीम ने थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में टीम का गठन कर कोचर सर्किल पर कार्रवाई करते हुए लाखों की एमडी के साथ दो को पकड़ा है। पुलिस टीम ने पुनमचंद नायक पुत्र मनीराम और रितिक जीनगर पुत्र राजकुमार को 17.10 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में अशोक कुमार, ओमप्रकाश, कालुराम, रमेश कुमार शामिल रहें।





















