चूहो वाली देवी करणी माता के जन्म उत्सव पर 29 सितंबर को श्री रामसर स्थित मां करणी के मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो करीब 3 किलोमीटर की यात्रा होगी यात्रा परिक्रमा करके वापस मंदिर प्रांगण में विराजित होगी
शोभायात्रा सुबह 10:15 बजे रवाना होगी शोभा यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा
संस्थान के सरक्षक हरिकिशन पवार व धर्मेंद्र सुथार ने बताया की 9:15 बजे श्यामसुंदर दास जी महाराज द्वारा सबसे पहले मां करणी जी की महाआरती की जाएगी उसके बाद संतों के सानिध्य में मां करणी की शाही सवारी मंदिर प्रांगण से रवाना होगी मां के जन्म उत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल भक्तों के द्वारा जगह-जगह पानी व प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी ।


























