बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र के कतरियासर गांव में एक 20 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना 3 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में मृतक के चाचा नारायण नाथ ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार युवक महेंद्र नाथ उस दिन लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौटा था और घर पहुंचकर उसने चाय भी पी। इसके बाद वह घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया, जहां कुछ समय बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


























