बीकानेर। शहर में लोक आस्था और परंपरा का प्रतीक गवर महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ तीन दिनों तक मनाया जायेगा । इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे गवर माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
पहला दिन:
महोत्सव की शुरुआत पहले दिन गवर माता की स्थापना के साथ हुई। महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए पूजा की और घर-घर में विशेष सजावट की गई। शाम को सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।और महाप्रसाद का आयोजन हुआ
दूसरा दिन:
दूसरे दिन गवर माता के पुजारी मंडल द्वारा गीत प्रस्तुति दी गई। इस दौरान लोकगीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।
तीसरा दिन:
अंतिम दिन गवर माता के पारंपरिक साज-सज्जा के साथ शामिल हुईं। पूरे मोहल्ले में श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसादी वितरण के साथ हुआ।
महोत्सव के दौरान क्षेत्र में उल्लास और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
























