बीकानेर। बीकानेर संभाग से लगने वाले अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से लगातार तस्करी जारी है। कुछ समय पूर्व ही दस किलो से अधिक हेरोइन जब्त की गयी थी। जिसके बाद एक बार फिर गंगानगर में करोड़ों की अवैध हेरोइन जब्त की है। श्रीगंगानगर बॉर्डर पर ड्रोन से आई 12 किलो हेरोइन बरामद की गई। संयुक्त कार्रवाई में पंजाब के 4 युवक पकड़े गए, जो पाकिस्तान से आई इस खेप को उठाने पहुंचे थे। सीआईडी, पुलिस और बीएसएफ ने सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाकर तस्करी की कोशिश को रोका और आरोपियों से पूछताछ शुरू की।जानकारी अनुसार पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से बॉर्डर पार कर यह खेप भारतीय क्षेत्र में ड्रॉप की थी।सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तुरंत ब्लॉकेड लगाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रात के अंधेरे में ड्रोन की आवाज सुनाई दी और उसके बाद पैकेट्स गिरते देखे गए। तलाशी में 12 किलो हेरोइन बरामद हुई, जो छोटे-छोटे पैकेट्स में पैक थी।मौके से दो युवकों को पकड़ा गया, जो इस खेप को उठाने पहुंचे थे। दोनों युवक पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनसे पूछताछ में सामने आया कि यह हेरोइन पाकिस्तान से भेजी गई थी और पंजाब में सप्लाई की जानी थी।


























