बीकानेर। राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कल सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को बीकानेर आएंगे। वे यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता स्वर्गीय रामेश्वर लाल डूडी के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट करेंगे। पायलट का बीकानेर आगमन सुबह 11:30 बजे निर्धारित है। यह जानकारी कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने दी। गौरतलब है कि स्वर्गीय डूडी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और 3 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था। रामेश्वर डूडी कांग्रेस के वरिष्ठ जाट नेता, पूर्व सांसद और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। पायलट का यह दौरा कांग्रेस परिवार में एकजुटता और वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान का संदेश देने वाला माना जा रहा है।
























