मंगलवार देर रात को शराब के नशे में एक ड्राइवर द्वारा 5 गायों को कुचल देने की खबर सामने आयी है। घटना नेशनल हाईवे पर शेरूणा स्टैंड के पास की है।जहां पर कंटेनर ट्रक के ड्राइवर ने तेज और गफलत से गाड़ी चलाते हुए सड़क पर बैठी 5 गायों को कुचल दिया।हादसे के बाद भी ड्राइवर ने ट्रक नही रोका व ट्रक को बीकानेर की और भगा ले गया। हालांकि हादसे की जगह से थोड़ा ही आगे शेरूणा पुलिस की नाकाबंदी भी थी और वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रक का पीछा किया। इस दौरान उस ट्रक के पीछे चल रहे दूसरे वाहनो में सवार लोगो ने भी पुलिस का साथ दिया और गाड़ी आगे लगा कर ट्रक को रुकवाया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया।पुलिस ने गायों पर ट्रक चढ़ाने वाले ड्राइवर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया व ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। ट्रक में इलेक्ट्रिक स्कूटी भरी हुई है।
























