बीकानेर शहर के व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र में इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां पति-पत्नी द्वारा सुसाइड करने का प्रयास किया गया और इस प्रयास में पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
थानाधिकारी सुरेंद्र पचार से मिली जानकारी के अनुसार घटना सागर गांव की है। जहां पति-पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया, इस प्रयास में पति की मृत्यु हो गई। वहीं, महिला को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पचार ने बताया कि दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस संबंध में छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त सागर निवासी हरिराम मेघवाल के रूप में हुई है वही पत्नी संतोष का इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है।
























