बीकानेर।पटाखे फोडने को लेकर हुए विवाद में मारपीट कर डाली। घटना शहर के मुकतप्रसाद थाना क्षेत्र की है, जहां 20 अक्टूबर की रात को विवाद हुआ और इस विवाद में मारपीट भी हो गई। इस संबंध में कृष्णा पेट्रोल पंप के पीछे राजीवनगर निवासी नैना पत्नी रमेश कुमार नायक ने मुकतप्रसाद नगर निवासी सतु, जेठाराम, मुकेश, पवन, धनराज, सुनिल, राजेंद्र, लालु और पांच-दस अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि उसके परिवार के बच्चे अपने घर के आगे दिवाली के पटाखे फोड़ रहे थे। तभी आरोपी एकराय होकर आये तथा उनके पैरों के बीच में पटाखे फोडने लगे। परिवादिया व उसके पति द्वारा मना करने पर उन पर हमला कर दिया। जिससे परिवादिया के पति के सिर पर चोट लगी, जिससे खून बहने लगा। अस्पताल लेकर गए, जहां टांके लगाये गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच एएसआई हनुमान सिंह कर रहे हैं।























