आज दिनांक 27.10.25 को मुख्यमंत्री नारी शक्ति और कौशल संवर्धन योजना के तहत् जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डाक्टर अनुराधा सक्सेना के निर्देशानुसार एशियन पैंट की ट्रेनिंग उदरामसर ग्राम पंचायत में शुरू की गयी जिसमें 40 बच्चियों को पेंट की बारीकियों को पी पी टी के माध्यम से समझाया गया और साथ ही जयपुर से आए ट्रेनर रवि कुशवाह द्वारा बच्चियों और महिलाओं को आजीविका के नये स्त्रोतों की जानकारी देकर महिला सशक्तिकरण के आर्थिक पहलू को समझाया गया इस अवसर पर महिला अधिकारिता सुपरवाइजर रश्मि कल्ला द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और बताया गया कि हर कला को निखारकर और विकसित कर हुनर के द्वारा भी महिला स्वावलंबन को बढ़ाया जा सकता है इस अवसर संरपंच संतोष यादव और उपसरपंच हेमंत द्वारा भी सहयोग प्रदान करते हुए कहा गया कि महिलाएं किसी क्षेत्र में कम नहीं है आज हर प्रतियोगिता परीक्षाओं में महिलाओं ने अपनी योग्यता को साबित किया है महिला शक्ति अपने आपमें में एक अद्वितीय उदाहरण है जो सृष्टि का आधार है और इस अवसर पर ग्राम पंचायत से निर्मला सारण तथा मानदेय कर्मी अनिता यादव ,संजु तथा आशा सुरेखा के साथ अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे
























