खाजूवाला थाना क्षेत्र में पत्नी व उसके प्रेमी की प्रताडना से तंग आकर एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महीने बाद आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
मामला 22 अगस्त का है, जब खाजूवाला क्षेत्र के निवासी विनोद कुमार बिस्सू ने स्प्रे पीकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मृतक के चचेरे भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि विनोद की पत्नी उषा और उसके प्रेमी मुकेश जाट द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था, जिससे विनोद ने दुखी होकर यह कदम उठाया।
खाजूवाला थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने तकनीकी अनुसंधान व सुराग जुटाते हुए श्रीगंगानगर जिले के ठाकरी गांव निवासी आरोपी प्रेमी मुकेश जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में मृतक की पत्नी उषा भी आरोपी है। पुलिस अब उससे भी पूछताछ कर जल्द गिरफ्तारी करने की तैयारी में है।
























