बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने सोमवार को जयपुर में मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक से मुलाकात की। उन्होंने नायक को बीकानेर की गोचर भूमि से सम्बंधित पट्टे और अन्य आवश्यक कागजात बताए और बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा गोचर अधिग्रहण को लेकर मास्टर प्लान के प्रस्तावों की जानकारी दी।
विधायक ने बताया कि बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा मास्टर प्लान में गोचर अधिग्रहण के मुद्दे पर गत दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए आईएएस नायक को निर्देशित किया। इसके तहत विधायक ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में नायक से मुलाकात की।






















