पढ़े लिखे कुछ लोगों ने अनपढ़ परिवार को शिकार बनाते हुए धोखाधड़ी कर डाली। इस संबंध में जब पीडित परिवार को पता चला तो पुलिस थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। मामला श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के उदरासर का है। पुलिस के अनुसार उदरासर हाल मानकसर निवासी मुकनाराम पुत्र मानाराम मेघवाल ने मानकसर निवासी सेठाराम पुत्र चेतनराम मेघवाल, जोनादेवी पत्नी सेठाराम, प्रवीण कुमार पुत्र सेठाराम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी पढ़े लिखे, चतुर व चालाक है, जिन्होंने परिवादी के अनपढ़ होने का नाजायज फायदा उठाते हुए भूमि को हड़प करने के लिए कुटरचित दस्तावेज तैयार कर उस पर उसकी पत्नी राजेश्वरी का फर्जी अंगूठा लगाकर धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच एसआई मोहनलाल को सौंपी गई है।























