बीकानेर। प्रदेश में कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। प्रदेश की सभी 9 रेंज में एडीजी रैंक के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था ने शनिवार रात एक आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, एडीजी प्रशाखा माथुर को जयपुर कमिश्नरेट का प्रभारी बनाया गया है। बीजू जॉर्ज जोसफ को बीकानेर रेंज, संजीव कुमार नार्जरी को उदयपुर रेंज और विशाल बंसल को जोधपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है।























