नोखा। ढींगसरी गांव में मगन सिंह राजवी फ़ुटबॉल अकादमी के गर्ल्स हॉस्टल और फुटबॉल ग्राउंड का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का स्वागत युवा नेता मुदित खजांची ने किया।
मुदित खजांची ने बताया कि Bikaji Group ने क्लब को ₹15 लाख का बड़ा आर्थिक सहयोग दिया, जिसमें एमडी दीपक अग्रवाल स्वयं मौजूद रहे और भविष्य में निरंतर सहयोग का भरोसा भी दिया।
गांव की बेटियों के लिए चार खेल मैदान, आधुनिक इक्विपमेंट और हॉस्टल की सुविधा अब उपलब्ध हो चुकी है, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का मार्ग और मजबूत हुआ है।























