बीकानेर।नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को हैदराबाद से दस्तयाब किया गया है। घटना 19 नवंबर से जुड़ी है। जहां पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आरोपी नाबालिग को भगा ले गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मामले की जांच हेडकांस्टेबल देवाराम को सौंपी गई। हेडकांस्टेबल देवाराम, कांस्टेबल रविन्द्र व उनकी टीम ने मुखबिर, साइबर साक्ष्यों को एकत्र करते हुए 15 दिनों बाद हैदराबाद से युवती को दस्तयाब किया है।पुलिस टीम को जांच के दौरान सूचना मिली की नाबालिग की लोकेशन हैदराबाद में है। पुलिस टीम हैदराबाद के हलवाल क्षेत्र पहुंची, जहां से युवती को दस्तयाब करते हुए श्रीडूंगरगढ़ लेकर पहुंची। नाबालिग को शुक्रवार शाम को नारी निकेतन भेज दिया गया। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती को घर से ले जाने में आरोपी युवक की बहन भी शामिल थी, जिसका पति हैदराबाद में मजदूरी का काम करता है। जिसके पास ही युवक नाबालिग को लेकर पिछले 10 दिनों से रुका हुआ था।
























