बीकानेर।बीकानेर जिलें में लगातार चोरों की वारदातों में बढ़ोतरी हो रही है। हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों से वारदाते सामने आ रही है। ऐसी ही खबर गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के घड़सीसर रोड़ से सामने आयी है। इस सम्बंध में पन्नालाल दुग्गड़ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
प्रार्थी ने बताया कि 6 दिसंबर को अपने परिवार के साथ पाली गए हुए थे। 7 दिसंबर को जब वापस आया तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए है। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर ताले तोड़कर सोने, चांदी के आभूषण व दो लाख की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























