बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक राय होकर मारपीट करने व जेब से रुपए छीनने का मामला दर्ज हुआ है।परिवादी नैनुराम पुत्र प्रकाशराम नट निवासी वार्ड नं. 09 कोलायत ने रिपोर्ट में बताया कि नौ दिसबंर को करीब रात 10 बजे बच्चा हॉस्पिटल पीबीएम के पास अपने काम से आए हुए थे उसी दौरान उसके और उसके साले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि सुनिल पुत्र बन्नाराम नट, सुखाराम पुत्र ओमप्रकाश नट, भरत पुत्र महेन्द्र मेघवाल व दो-तीन अन्य निवासीगण नापासर ने एकराय होकर सभी ने प्राथी व उसके साले पर हमला कर दिया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई है और मारपीट के दौरान जेब से 1500 रुपए छीन कर मौके से फरार हो गए।
























