बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने गुरुवार यानी आज को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कोटगेट और सांखला रेलवे फाटकों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस समस्या का अविलंब समाधान हो। राज्य सरकार इसे लेकर पूर्णतया गंभीर है। इसके मद्देनजर इसमें किसी प्रकार की ढिलाई ना बरती जाए।विधायक ने पीडब्ल्यूडी, जलदाय, बीकेसीएल, नगर निगम, बीकानेर विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कोटगेट रेलवे फाटक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। ऐसे में इसमें गति लाई जाए। उन्होंने भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रगति जानी।विधायक ने पीडब्ल्यूडी, जलदाय, बीकेसीएल, नगर निगम, बीकानेर विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कोटगेट रेलवे फाटक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। ऐसे में इसमें गति लाई जाए। उन्होंने भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रगति जानी।
























