बीकानेर।शराब के नशे में व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के गोपालसर रोही में 10 दिसंबर की रात की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे जेठाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता सोहनराम ने शराब पी ली। जिसके चलते शराब के नशे में उसके पिता ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























