बीकानेर। समाज रत्न रमनलाल जोशी के पुत्र तथा प्रसिद्ध समाजसेवी हरि किशन जोशी ‘डावा महाराज’ का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही शहरभर में शोक की लहर दौड़ गई। 
जोशी लंबे समय से पुष्करणा समाज सहित 36 कौम में अपनी सेवा, सादगी और सामाजिक कार्यों के लिए व्यापक रूप से पहचाने जाते थे। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
हरि किशन जोशी, दैनिक युग पक्ष के प्रेस फोटोग्राफर दिनेश जोशी के बड़े भाई थे। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
























