बीकानेर।ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता को परेशान करने और विवाहिता की मोत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में लक्ष्मीनाथ जी घाटी क्षेत्र में रहने वाले किशन कुमार मोदी ने मृतका के ससुराल पक्ष के मंजू, सुनील, संजय कोचर के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।घटना 29 दिसंबर की सुबह करीब पौने नौ बजे के आसपास गंगाशहर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी बेटी के ससुराल पक्ष के जेठ, जेठानी और पति उसे तंग परेशान करते थे। 29 दिसंबर को उसकी बेटी की सहेली का फोन आया कि आपकी बेटी को आपातकालीन ले गए। जहां पर उसकी बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























