बीकानेर।22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के बलाला में 29 दिसंबर की शाम को करीब सवा सात बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में गजनेर पुलिस थाने में मृतक के रिश्तेदार करणीसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि 29 दिसंबर की शाम को उसका भतीजा कुलदीप ङ्क्षसह ने अपने घर में ऊपर बने कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























