बीकानेर।नववर्ष की रात को बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के थाने का थानाधिकारी बदल दिया गया है। एसपी कावेन्द्र सागर ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी बदल दिया गया हे। जितेन्द्र स्वामी की जगह पर अब कश्यप सिंह थानाधिकारी होंगे। वहीं जितेन्द्र स्वामी को श्रीडूंगरगढ़ से महिला अपराध व अनुसंधान सेल बीकानेर भेजा गया है। बता दे कि जितेन्द्र स्वामी करीब एक साल तक श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी के पद पर तैनात रहे थे।
























