बीकानेर।अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर पुलिस थाना टीम ने की है। पुलिस टीम ने 2 जनवरी की रात को करीब दस बजे के आसपास कनासियों की गली के सामने कार्रवाई करते हुए 18 वर्षीय युवक प्रिंस को संदिग्ध अवस्था में देखा। जिसे रोककर पूछताछ की गयी।जिसके बाद तलाशी ली गयी तो युवक के पास से करीब 10.27 ग्राम एमडी और 62 हजार रूपए की नकदी के साथ एक छोटा इलेक्ट्रानिक कांटा मिला। पुलिस ने अवैध एमडी व बिक्री के हजारों रूपए के साथ प्रिंस नाम के युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























