जेएनवीसी पुलिस थाने में केशवनगर निवासी राकेश कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना केशवनगर में 18 दिसंबर की है। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर के बाहर खड़ी हुई उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाल पुलिस थाने में भी चोरी का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गेमनापीर रोड़ पर रहने वाले झंवरलाल सुथार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 2 जनवरी की दोपहर को आदर्श नगर में अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























