बीकानेर की एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था से जुड़े दिव्यांग एवं सामान्य खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
दुर्गा गहलोत ने शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में इंटरनेशनल प्लेयर के रूप में पहचान बनाई।
देवेंद्र गहलोत ने कॉमनवेल्थ में डिस्कस थ्रो में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल की
गजेंद्र शर्मा टेबल टेनिस में इंटरनेशनल प्लेयर रहे।
रविंद्र कुकड़ा ने ऑस्ट्रेलिया प्रेजेंट 2025 में बौसिया गेम में इंटरनेशनल प्लेयर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
राष्ट्रीय स्तर पर पदम सिंह सांखला (क्लब थ्रो), धीरज तातेड (400 मीटर), रुचिका गहलोत (डिस्कस थ्रो), अजय भाटी (टेबल टेनिस), अल्वारिस आरजू, गौरव सोनी (100 मीटर व लॉन्ग जंप गोल्ड
नीरज भाटी गोल्ड मेडल डिस्कस थ्रो में और शॉट पुट में
मेडलिस्ट) सहित कई खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
राज्य स्तर पर नितिन सेवक (डिस्कस व जैवलिन गोल्ड मेडलिस्ट), ऋतिक रेगर (शॉट पुट व डिस्कस), गजेंद्र मेघवाल (जैवलिन सिल्वर), सुरेंद्र मेघवाल (लॉन्ग जंप सिल्वर), पुलकित (शॉट पुट व डिस्कस गोल्ड) ने पदक जीतकर सफलता हासिल की।
अन्य खेलों में चांदनी गहलोत (ताइक्वांडो गोल्ड मेडलिस्ट), अरमान (ताइक्वांडो गोल्ड), ऊसैद (जूडो कराते में नेशनल गोल्ड व लॉन्ग जंप स्टेट गोल्ड) ने शानदार प्रदर्शन किया।
इन सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में कोच नरेंद्र शर्मा और कोच संतोष कुमार की अहम भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में निरंतर अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों के परिवारजन भी उपस्थित रहे।
एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मंजू गुलगुलिया की सक्रिय भूमिका से खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन मिला। संस्था द्वारा जिला खेल अधिकारी श्री सुरेंद्र जी हर्ष को दिव्यांगजन खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान व खेल सुविधाओं से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र जी हर्ष द्वारा सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
























