बीकानेर।
नकली सोने को गिरवी रखकर लाखों रूपए का लोन लेने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में यूको बैंक के प्रबंधक रवि आर्य पुत्र सिद्धार्थ आर्य ने दाऊलाल सोंलकी, रामप्यारी सोंलकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 4 सितंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 के बीच गोपेश्वर बस्ती गंगाशहर क्षेत्र की है।परिवादी ने बताया कि यूको बैंक गंगाशहर शाखा से रामप्यारी सोलंकी और उसके बेटे दाऊलाल सोलंकी ने 18 लाख 87 हजार रुपए का गोल्ड लोन लिया था। लोन के बदले बैंक में तय मात्रा के गहने गिरवी रखवाए गए थे, जिन्हें सोने का बताया गया। बैंक की ओर से जब गिरवी रखे गए गहनों की विस्तृत जांच करवाई गई तो वे सोने के नहीं पाए गए। आरोप है कि केवल कसौटी के आधार पर गहनों को सोना बताया गया, जबकि हकीकत में वे नकली थे। एफआईआर में बैंक ने आरोप लगाया है कि नकली सोने को असली बताकर जानबूझकर बैंक से लोन लिया गया और करीब 19 लाख रुपए की यह राशि अब तक वापस जमा नहीं कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक मोनिका को सौंपी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।ह7
























