Sunday, May 17, 2026
    • Login
    hamarabikaner.com
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    hamarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    पीबीएम ट्रोमा अस्पताल में शुरू हुई प्रदेश की पहली ऑर्थो बायोलॉजिकल रिजनरेटिव केयर लैब,बिना ऑपरेशन घुटनों के दर्द व ऑस्टियोआर्थराइटिस का इलाज संभव

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    January 6, 2026
    in Uncategorized
    पीबीएम ट्रोमा अस्पताल में शुरू हुई प्रदेश की पहली ऑर्थो बायोलॉजिकल रिजनरेटिव केयर लैब,बिना ऑपरेशन घुटनों के दर्द व ऑस्टियोआर्थराइटिस का इलाज संभव
    1.1k
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook
    L

    बीकानेर, 06 जनवरी। सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रदेश की पहली अत्याधुनिक ऑर्थो बायोलॉजिकल रिजनरेटिव केयर (OBRC-Ortho Biological Regenerative Care) लैब का ट्रायल मंगलवार को पीबीएम अस्पताल से संबद्ध ट्रोमा अस्पताल में शुरू हुआ। इस अवसर पर पीबीएम अधीक्षक डॉ बी.सी.घीया,ट्रोमा हॉस्पिटल प्रभारी और वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ बी.एल,खजोटिया, वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अजय कपूर समेत ट्रोमा अस्पताल के अन्य अस्थि रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर पीबीएम अधीक्षक डॉ बी.सी.घीया ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि ये रिसर्च लैब जीएफसी कन्सन्ट्रेट पर काम करेगी।पहले मरीज के हिलिंग में दिक्कत आती है। लेकिन अब ऑस्टियोआर्थराइटिस ग्रेड1,2 या अन्य डिजीज है उसमें ये एक्सीलेंट तरीके से काम करेगी और मरीज को बहुत फायदा होगा। डॉ घीया ने बताया कि अस्पताल में इस तकनीक से इलाज को लेकर एक दिन फिक्स किया जाएगा। जो भी मरीज इसका लाभ उठाना चाहे, उठा सकता है। इलाज निशुल्क होगा। खास बात ये इस तकनीक में कोई साइड इफेक्ट नहीं है। ट्रीटमेंट के साथ रिसर्च भी किया जाएगा।

    *पहले दिन पांच मरीजों का किया उपचार, प्रत्येक मंगलवार को इस तकनीक से होगा इलाज*

    ट्रोमा हॉस्पिटल प्रभारी और वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ बी.एल,खजोटिया ने कहा कि कि यह अत्याधुनिक ओआरबीसी लैब हड्डी एवं मस्क्यूलोस्केलेटल बीमारियों के उपचार में क्रांतिकारी सिद्ध होगी और पीबीएम अस्पताल को चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी।उन्होंने बताया कि पहले दिन कुल पांच मरीजों का इलाज इस तकनीक से किया गया। यह तकनीक पीआरपी तकनीक से भिन्न है। इसमें कन्संट्रेट होता है जो ज्यादा प्रभावी है। अब ट्रोमा अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार को इस तकनीक से घुटनों के दर्द, ऑस्टियोआर्थराइटिस, टेनिस एल्बो इत्यादि रोगों को इलाज किया जाएगा।

    *शरीर में प्राकृतिक रूप से हीलिंग एवं टिशू रिपेयर होगा*

    डॉ खजोटिया ने बताया कि ओबीआरसी एक आधुनिक ऑर्थो बायोलॉजिकल रीजेनरेटिव उपचार पद्धति है, जिसके माध्यम से शरीर में प्राकृतिक रूप से हीलिंग एवं टिशू रिपेयर को प्रोत्साहित किया जाता है। खास बात ये कि यह उपचार मरीज के स्वयं के रक्त एवं बोन मैरो से प्राप्त ब्लड कंपोनेंट्स को संकेंद्रित कर किया जाता है। इस पद्धति में मरीज के खून से ही उपचार टीका तैयार किया जाएगा। इस ट्रायल क्लीनिक/लैब में रेजिडेंट डॉक्टर्स द्वारा विभिन्न शोधात्मक कार्य भी प्रारंभ किए जाएंगे।

    डॉ खजोटिया ने बताया कि यह पद्धति पिछले 10 वर्षों से रेजिडेंट डॉक्टर्स द्वारा अपनी थीसिस के अंतर्गत प्रयोग की जा रही है। जिसमें अत्यंत उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं। ओबीआरसी तकनीक रोगी कल्याण के क्षेत्र में एक नई दिशा और क्रांतिकारी बदलाव स्थापित करेगी। इस रिसर्च क्लीनिक को क्लिनिकल रिसर्च कमेटी से स्वीकृति प्रदान की गई है।

    *बिना किसी ऑपरेशन, चीर-फाड़ अथवा बाहरी रसायनों के उपचार होगा संभव*

    ट्रोमा हॉस्टिपल के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अजय कपूर ने बताया कि ओआरबीसी उपचार में बिना किसी ऑपरेशन, चीर-फाड़ अथवा बाहरी रसायनों के उपचार संभव है। यह एक ओपीडी आधारित डे-केयर प्रक्रिया है, जिसमें रोगी लगभग 1 घंटे में उपचार लेकर घर जा सकता है।

    *स्पोर्ट्स इंजरी समेत विभिन्न बीमारियों में होगा नई तकनीक का इस्तेमाल*

    डॉ कपूर ने बताया कि इस नवाचार का उपयोग चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा स्पोर्ट्स इंजरी, शोल्डर (रोटेटर कफ, आर्थराइटिस, फ्रोजन शोल्डर),टेनिस एल्बो (टेंडोनाइटिस), गोल्फर एल्बो,हिप, घुटना (कार्टिलेज, मेनिस्कस इंजरी, ओए ग्रेड 1, 2, 3), एंकल, प्लांटर फेशियाइटिस, हड्डियों का डिलेड/नॉन यूनियन,डिस्क प्रोलैप्स इत्यादि में किया जाएगा।

    डॉ कपूर ने बताया कि लैब की स्थापना हेतु नोखा के भामाशाह श्री मघाराम कुलरिया द्वारा सहयोग किया गया है। एमपी-एमएलए लैड से भी फंड की मांग की गई है। डॉ कपूर ने बताया कि ओआरबीसी की स्थापना के पश्चात शीघ्र ही ऑर्थोपेडिक मेडिकल रिसर्स सेंटर की स्थापना भी की जाएगी। विदित है कि पिछले चार-पांच वर्षों से ट्रॉमा अस्पताल प्रभारी डॉ. बी. एल. खजोटिया और वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कपूर (पीएस) इस लैब की स्थापना को लेकर प्रयासरत थे।

    SendShare425
    Previous Post

    बीकानेर में कल सुबह इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

    Next Post

    नत्थूसर बास में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, 13 जनवरी तक गूंजेगा भक्ति का स्वर

    Latest News

    महाजन थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Uncategorized

    May 16, 2026
    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हार्डकोर अपराधी

    बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ का एक्शन, 2.53 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

    कोडमदेसर तालाब के जीर्णोद्धार एवं सफाई अभियान का आगाज रविवार से

    बीकानेर को जल संकट से राहत, इंदिरा गांधी नहर में फिर शुरू हुआ पानी का प्रवाह

    बीकानेर : शादी में पहनने के बहाने ली सोने की पूंची, लौटाने के बजाय हड़पने का आरोप

    बीकानेर में अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार, देशी कट्टा नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

    बीकानेर में पेट्रोल ₹109 पार, डीजल भी महंगा; आमजन की जेब पर बढ़ेगा बोझ

    बीकानेर में एफआईआर क्वेश के बाद भी कार्रवाई, कोर्ट ने आरोपी को रिहा किया
    Uncategorized

    बीकानेर में एफआईआर क्वेश के बाद भी कार्रवाई, कोर्ट ने आरोपी को रिहा किया

    May 16, 2026
    Next Post
    नत्थूसर बास में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, 13 जनवरी तक गूंजेगा भक्ति का स्वर

    नत्थूसर बास में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, 13 जनवरी तक गूंजेगा भक्ति का स्वर

    उधार लौटाने के बाद भी लाखों की मांग और धमकियां, कोतवाली थाने में मामला दर्ज

    उधार लौटाने के बाद भी लाखों की मांग और धमकियां, कोतवाली थाने में मामला दर्ज

    महाजन थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Uncategorized

    महाजन थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

    by Jitu Bikaneri
    May 16, 2026
    0

    बीकानेर। गाड़ी रोकने का इशारा करने पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले...

    Read moreDetails
    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हार्डकोर अपराधी

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हार्डकोर अपराधी

    May 16, 2026
    बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ का एक्शन, 2.53 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

    बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ का एक्शन, 2.53 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

    May 16, 2026
    बीकानेर में HI-TECH CLASSES के नए बैच शुरू, CET एवं राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी अब अनुभवी फैकल्टी के साथ

    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    महाजन थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Uncategorized

    महाजन थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

    by Jitu Bikaneri
    May 16, 2026
    महाजन थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

    महाजन थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 16, 2026
    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हार्डकोर अपराधी

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हार्डकोर अपराधी

    May 16, 2026
    बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ का एक्शन, 2.53 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

    बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ का एक्शन, 2.53 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

    May 16, 2026
    बीकानेर में HI-TECH CLASSES के नए बैच शुरू, CET एवं राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी अब अनुभवी फैकल्टी के साथ

    बीकानेर में HI-TECH CLASSES के नए बैच शुरू, CET एवं राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी अब अनुभवी फैकल्टी के साथ

    May 16, 2026
    कोडमदेसर तालाब के जीर्णोद्धार एवं सफाई अभियान का आगाज रविवार से

    कोडमदेसर तालाब के जीर्णोद्धार एवं सफाई अभियान का आगाज रविवार से

    May 16, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group