बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो का शुभारंभ मुख्य अतिथि भंवरजी कुलरिया जी एवं दीपक अग्रवाल (एमडी) बीकाजी ग्रुप के कर-कमलों से हुआ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि जी, DIG जेल सुमन मालीवाल, जयचंद डागा जी, अशोक गुप्ता जी, एडीएम सिटी श्री रमेश देव जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौर तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री जुगल राठी जी की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ी।
यह एक्सपो बीकानेर एवं पश्चिमी राजस्थान के लिए व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा।
B2B (Business to Business) के माध्यम से उद्योगपतियों, निर्माताओं, थोक व्यापारियों और स्टार्ट-अप्स के बीच साझेदारी व निवेश को बढ़ावा मिलेगा, वहीं B2C (Business to Consumer) के तहत आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों एवं नई तकनीक से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
उद्घाटन अवसर पर अतिथियों का स्वागत शहर के वरिष्ठ व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष श्री जुगल राठी जी, सचिव श्री संजय जैन जी, श्री सुभाष मित्तल, श्री जनक हर्ष, श्री शंकर अग्रवाल, श्री शांति लाल कोचर, कोषाध्यक्ष श्री रवि पुरोहित, श्री साजिद सुलेमानी, श्री मेघराज गोदारा, श्री बजरंग सेवग, श्री सत्य नारायण सिंगोदीया, श्री परविंदर सिंह राठौड़, श्री वेद प्रकाश अग्रवाल, श्री रामदयाल सारण, श्री प्रेम चंद जोशी, श्री इमरान राठौर, श्री हेतराम गोड़, श्री विनोद भोजक जी, श्री रामरतन धारणीय, श्री सुशील थिरानी, श्री कमल कल्ला एवं श्री रत्तन लाल सोमानी जी शामिल रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन श्री ज्योति प्रकाश रंगा जी एवं श्री रविंद्र हर्ष जी द्वारा किया गया।
























