बीकानेर। शेयर बाजार में अधिक लाभ दिलाने के बहाने से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में साईबर पुलिस थाने में श्रीडूंगरगढ़ के रहने वाले दामोदर प्रसाद बोहरा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 जनवरी से 8 जनवरी 2026 के बीच की है।परिवादी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसे इंटरनेट पर शेयर बाजार में निवेश और उसके फायदे बताएं।जिसके चलते वह लोभ और लालच में आ गया और अधिक लाभ कमाने के झांसे में पैसे लगा दिए।परिवादी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उससे 50 लाख 35 हजार रूपए ठगी कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























