बीकानेर/जैसलमेर।
पंजाब की श्री विजय वल्लभ सूरी परंपरा के वर्तमान गच्छाधीपति, शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीजी महाराज के पावन दर्शन का सौभाग्य जैसलमेर की राजमाता रासेश्वरी, महाराजा चेतन्यराज सिंह तथा बीकानेर के जनसेवक युवा मुदित खजांची को प्राप्त हुआ।
यह आध्यात्मिक दर्शन कार्यक्रम बीकानेर स्थित समाजसेवी श्री कुनाल कोचर के निवास स्थान पर श्रद्धा और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुरुजी के सान्निध्य में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गहन आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।
इस अवसर पर जैनाचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीजी महाराज ने उपस्थित जनों को धर्म, सेवा, करुणा और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक चेतना से ही समाज में शांति, समरसता और मानवता के मूल्यों की स्थापना संभव है।
दर्शन कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत रहा। समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गरिमामय बना दिया।

























