बीकानेर।बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। इसी कड़ी में शेरूणा पुलिस थाने में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में शेरूणा पुलिस थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने बताया कि आईजी हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत रेलवे अंडर ब्रिज के पास सूडसर में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को रोका और पूछताछ की। संदिग्ध की एक्टिविटी से कुछ संदिग्ध लगने पर विजयपाल की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान उसके पास से 06.46 ग्राम एमडी मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























